Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं भी लगातार दम तोड़ रही हैं।न अस्पतालों में पर्याप्त बेड्स हैं और न ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदेश में मौजूद है। लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई निर्दोष लोगों ने ऑक्सीजन और बेड्स की कमी के कारण दम तोड़ दिया है। कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर तेजी से प्रयासरत है और इसी क्रम में राज्य सरकार ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से वार्तालाप करने के बाद हल्द्वानी और देहरादून के अंदर 500- 500 बेड्स के अस्पतालों के निर्माण के निर्देश दे दिए हैं। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द ही अस्पताल के निर्माण के साथ ही पांच- पांच सौ बेड्स के निर्माण करवाने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही देहरादून और नैनीताल जिले में 500-500 बेड्स की क्षमता वाले अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा।