उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या 400 पार, कुल 416 इलाके सील...पहाड़ में खतरा बढ़ा

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 13 जिलों में 416 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: 416 Containment Zone in Uttarakhand
Image: 416 Containment Zone in Uttarakhand

देहरादून: कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना रोकथाम के लिए प्रदेश के 13 जिलों में 416 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून में 78 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 51 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 5 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में 8 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला में 7, कालसी में 2, त्यूनी में 2 और चकराता में 3 कंटेनमेंट जोन हैं। अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 14 और भगवानपुर में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। नैनीताल में कुल 66 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 57, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं। पहाड़ी जिलों में पौड़ी के कोटद्वार में 09 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। सतपुली में एक कंटेनमेंट जोन है। उत्तरकाशी में 85 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 48, बड़कोट में 26 और पुरोला में 5 इलाके सील हैं। जोशियाड़ा में 2 और चिन्यालीसौड़ में 4 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून और हल्द्वानी में जल्द शुरू होंगे 500- 500 बेड के अस्पताल..सरकार ने दिए निर्देश
ऊधमसिंहनगर जिले में 63 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 57, सितारगंज में 1, गदरपुर में 4 और किच्छा में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 32 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 17, चंपावत में 08, लोहाघाट में 4, बाराकोट में दो और पाटी में एक कंटेनमेंट जोन है। चमोली के घाट में 2, कर्णप्रयाग में 1, पोखरी में 3 और जोशीमठ में 1 कंटेनमेंट जोन है। टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 03, कीर्तिनगर में 6 और घनसाली में एक इलाका सील है। कंडीसौड़ में 3, देवप्रयाग में 1 और जाखणीधार में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ में एक और नगर क्षेत्र में चार कंटेनमेंट जोन बने हैं। जखोली में एक कंटेनमेंट जोन है। पिथौरागढ़ जिले में 9 इलाकों को सील किया गया है। जबकि अल्मोड़ा में 11 और बागेश्वर जिले में 3 कंटेनमेंट जोन हैं।