Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आगे बढ़ रही है। क्या मैदान, क्या पहाड़...हर जगह हालत खराब है। राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा। हर दिन कोरोना से सैकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं। चलिए अब आपको प्रदेश के उन टॉप-5 जिलों के बारे में बताते हैं, जहां कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस लिस्ट में पहला नाम राजधानी देहरादून का है। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 89296 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2149 है। संक्रमण रोकथाम के लिए देहरादून में 78 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में इस वक्त कोरोना के 27585 एक्टिव केस हैं। हर दिन हजारों की तादाद में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सिर्फ शहरों में ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति बिगड़ रही है। ये तबाही न जाने कहां जाकर रुकेगी।