गुड न्यूज: उत्तराखंड पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, सभी जिलों में भेजी गई..देखिए तस्वीरें

केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही उत्तराखंड सरकार को 80 मीट्रिकटन ऑक्सीजन भेजी है। देखिए तस्वीरें
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Oxygen Express Uttarakhand: Oxygen express reached Uttarakhand
Image: Oxygen express reached Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में ऑक्सीजन की कितनी किल्लत है यह सबको पता है। हर जगह ऑक्सीजन की कमी से अफरा-तफरी मची हुई है। हालात तो यहां तक बन जाते हैं कि अस्पतालों में कई बार बस कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची होती है जिसके बाद आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई करनी पड़ती है। ऑक्सीजन की कमी से लोगों की सांस उखड़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ऑक्सीजन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। वहीं प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर पूरी तरह प्रयासरत है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी से संबंधित एक अच्छी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को 80 मीट्रिकटन अक्सीजन दी गई है। जी हां, ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 80 मीट्रिकटन ऑक्सीजन भेजी है और अब इस ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में रवाना किया गया है। आगे देखिए तस्वीरें.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना से हाल बेहाल.. अब घर-घर में बांटी जाएगी आइवरमेक्टिन दवा

  • 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

    Oxygen express reached Uttarakhand
    Pic: 1/ 4
    Image: Oxygen express reached Uttarakhand

    केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजने के बाद राज्य में ऑक्सीजन की कमी थोड़ी सी ही सही मगर पूरी होगी और मरीजों की हालत में सुधार होगा।

  • सभी जिलों को मिलेगी राहत

    Oxygen express reached Uttarakhand
    Pic: 2/ 4
    Image: Oxygen express reached Uttarakhand

    उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन भेजने से प्रदेश के सभी जिलों तक ऑक्सीजन पहुंचेगी और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया है।

  • सरकार का पूर्ण सहयोग

    Oxygen express reached Uttarakhand
    Pic: 3/ 4
    Image: Oxygen express reached Uttarakhand

    सीएम ने कहा है कि उत्तराखंड में विषम परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार उत्तराखंड को पूर्ण सहयोग दे रही है और केंद्र सरकार की तरफ से उत्तराखंड को भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

  • इस वक्त बेहद जरूरी है ऑक्सीजन

    Oxygen express reached Uttarakhand
    Pic: 4/ 4
    Image: Oxygen express reached Uttarakhand

    मुख्यमंत्री रावत ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं थी मगर अस्पतालों के बढ़ने से ऑक्सीजन बेड्स में बढ़ोतरी हो रही है जिस वजह से ऑक्सीजन की खपत भी उतनी ही बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की ओर से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भेजी गई है और उन्होंने कहा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।