Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण का सैलाब बेकाबू होकर अब शहरों से ग्रामीण इलाकों तक फैल चुका है। संक्रमण रोकथाम के लिए आज से प्रदेश में सख्त कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, परिवहन सेवाएं ठप होने लगी हैं। कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया जा चुका है। उत्तराखंड से रोडवेज की अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी ठप हो गई हैं। पहले जहां राज्य से हर दिन लगभग 400 से ज्यादा अंतरराज्यीय बस सेवाएं चला करती थीं, वहीं अब इनकी संख्या 20 भी नहीं रह गई है। उत्तराखंड से सिर्फ चंडीगढ़ के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। दरअसल यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सख्ती बरती जा रही है। यहां दूसरे राज्यों से आने वाले बसों को एंट्री नहीं दी जा रही। उत्तराखंड रोडवेज की अधिकांश अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी क्योंकि यूपी से होकर ही गुजरती है, ऐसे में फिलहाल इनका संचालन नहीं हो रहा।