Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौजूद विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में इन दिनों खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में आजकल अलग-अलग वन्य जीव विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं और घाटी के अंदर हिम तेंदुए के साथ ही अन्य दुर्लभ वन्यजीवों की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं। जी हां, दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों के कैमरे में कैद होने के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से फूलों की घाटी के अंदर कई जगहों पर कैमरे ट्रैप लगाए गए थे जिनके अंदर घाटी में विचरण करते हुए अलग-अलग दुर्लभ जंगली जानवर कैद हुए हैं। आपको बता दें कि घाटी के अंदर हिम तेंदुए के साथ ही ब्लैक वियर, रेड फॉक्स, गुलदार एवं अन्य जीव विचरण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी वन्यजीवों की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं जिसके बाद से ही नंदादेवी पार्क प्रशासन के बीच में खुशी का माहौल है।