उत्तराखंड में आज 7127 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में आज 122 लोगों की मौत हो गई है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 13 may
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज एक बार फिर 7000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में आज 7127 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुखद बात यह भी है कि उत्तराखंड में आज 122 लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 78304 एक्टिव के है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 271810 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 184207 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 210, बागेश्वर जिले से 71, चमोली जिले से 297, चंपावत जिले से 177, देहरादून जिले से 2094, हरिद्वार जिले से 1354, नैनीताल जिले से 587, पौड़ी गढ़वाल से 361, पिथौरागढ़ से 156, रुद्रप्रयाग से 304, टिहरी गढ़वाल से 508, उधम सिंह नगर जिले से 691 और उत्तरकाशी से 317 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए 13 जिलों में 499 इलाके सील कर दिए गए हैं।आगे देखिए हर जिले से कोरोना संक्रमण के अब तक के आंकड़े
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 271810 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 7899
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3749
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 7932
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 5864
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 95943
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 42455
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 32218
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 12970
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 6385
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 5512
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11226
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 30337
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 9320