Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच कई गांवों के लोग इन दिनों बुखार से पीड़ित हैं। न जाने ये कौन सा बुखार है, जो लोगों को न सिर्फ बीमार बना रहा है, बल्कि उनकी जान भी ले रहा है। हर तरफ दहशत का माहौल है। डर के मारे गांव वाले अस्पताल नहीं जा रहे। जो लोग कोरोना जांच के लिए सैंपल भेज भी रहे हैं, उन्हें भी 20-20 दिन तक जवाब नहीं मिल रहा। लोग परेशान हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में सामने आया है। यहां दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा भानकोट के तोक ग्राम जोगी बिलंगी में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत है। गांव के कई अन्य ग्रामीण भी बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। दुगड्डा की ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने बताया कि जोगी बिलंगी गांव में दो दिन पहले एक 35 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले एक शादी में गया था। वहां से आने के बाद उसे बुखार हुआ और अचानक मौत हो गई।