Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण की दूसरी बड़ी लहर वर्तमान में राज्य में सक्रिय हो रखी है और इसने सरकार समेत सभी जिला प्रशासन को भी बेहद चिंता में डाल रखा है। यह चिंताजनक है कि सभी तरीके की सावधानियां बरतने के बाद भी राज्य में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोविड के बढ़ते केसों की वजह से राज्य सरकार समेत सभी जिला प्रशासन इस समय बेहद चिंता में आ रखे हैं और कोरोना को कंट्रोल करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इस दूसरी बड़ी लहर में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है और रिकवरी रेट कम है। राज्य में लोग लगातार कोरोना के कारण दम तोड़ रहे हैं और संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। अब तक राज्य में 4426 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को राज्य में कुल 116 मरीजों की मृत्यु हुई। चलिए आपको हर जिले के मृत्यु के आंकड़ों से अवगत कराते हैं।