Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण जो परिस्थितियों उत्पन्न हो रही हैं वे बेहद चिंताजनक हैं। उत्तराखंड के तकरीबन हर अस्पताल में सैकड़ों मरीज ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से लोगों की सांस उखड़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह अस्पतालों में इमरजेंसी में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है जिससे कई बार मरीजों की जान के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडराने लगता है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पूरी तरह से प्रयासरत है और केंद्र सरकार की ओर से भी राज्य सरकार को हर संभव मदद की जा रही है। इसी बीच एक सुखद खबर उत्तराखंड से सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को ऑक्सीजन की दूसरी बड़ी खेप भेज दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए उत्तराखंड में 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खेप भेजी गई है और अब इस ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में जरूरत के हिसाब से रवाना किया गया है।