देहरादून: उत्तराखंड में अब कोरोनावायरस को लेकर जल्द ही सख्त गाइडलाइन जारी होने वाली है। जी हां कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं और लगातार लोगों की मौत हो रही है। उत्तराखंड सरकार ने शादियों में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी करने का फैसला लिया है हालांकि नई गाइडलाइन जल्द जारी होंगी। अब कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले सभी 20 लोगों को कोरोनावायरस की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा। जो लोग शादी में शामिल होंगे उन्हें RT-PCR रिपोर्ट जेब में रखनी होगी। शादियों की वजह से कोरोनावायरस को लेकर सरकार ने तय किया है कि हर किसी को RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी। सरकारी के नियम भी लागू कर सकती है कि दूल्हा दुल्हन को भी शादी में RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट साथ में रखनी होगी। फिलहाल देखना है कि सरकार नई गाइडलाइन में क्या-क्या संशोधन करती है।