Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना से पूरा प्रदेश जंग लड़ रहा है। हर दिन हजारों लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, सैकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं। हालात नाजुक बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अस्पतालों की लापरवाही कम नहीं हो रही। हरिद्वार के एक अस्पताल ने जहां 65 कोरोना मरीजों की मौत की सूचना छिपाई तो वहीं देहरादून में कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद उसकी मौत की वजह कोरोना बता दी गई, जबकि मृत देह की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये सब जिस मरीज के साथ हुआ, वो स्वास्थ्य महानिदेशालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। मामला दून अस्पताल से जुड़ा है। अस्पताल प्रशासन को भेजे गए एक लेटर में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में शिमला बाईपास निवासी हरि दर्शन बिष्ट ने बताया कि उनके बहनोई एसएस रावत स्वास्थ्य महानिदेशालय से दो साल पहले रिटायर हुए थे। बीते 16 अप्रैल को उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई। आगे पढ़िए