Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: कोरोना काल की शुरुआत से ही हमारे स्वास्थ्य कर्मी लगातार संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे हैं। दिन-रात ड्यूटी करने वाले कोरोना वॉरियर्स के लिए धन्यवाद शब्द भी बेहद छोटा है।अपने परिवार वालों को भूलकर राज्य के स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। जहां एक ओर हम सब अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित हैं वहीं राज्य के कोरोना वॉरियर्स अपनी ड्यूटी निभा कर यह साबित कर रहे हैं कि दूसरों की सेवा करना ही उनका धर्म है। इस मुश्किल वक्त में उत्तराखंड के स्वास्थ्य कर्मी दूसरों को उम्मीद दे रहे हैं और अपना फर्ज निभा रहे हैं। यहां तक कि वे अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर लगातार ड्यूटी कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको रुद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्स आरती जोशी की हिम्मत और ड्यूटी के प्रति उनके समर्पण के बारे में बताने जा रहे हैं। आरती जोशी जिनकी कर्तव्य के प्रति ईमानदारी और ड्यूटी के प्रति फर्ज देख कर आपकी आंखों से भी आंसू छलक उठेंगे। रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स आरती जोशी अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर संक्रमित मरीजों की सेवा कर रही हैं। इस वक्त आरती जोशी के ऊपर खुद मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है मगर वे फिर भी अपना फर्ज निभा रही हैं और अस्पताल में ड्यूटी कर रही हैं। दरअसल आरती जोशी पथरी की असहनीय पीड़ा से जूझ रही हैं।