उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें..24 मई तक लगा लॉकडाउन

यह चौथी बार है जब एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई है। सीएम केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Lockdown extended in delhi till 24 may
Image: Lockdown extended in delhi till 24 may

देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें। दिल्ली में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि दिल्‍ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। आपको यहां बता दें कि ये चौथी बार है जब एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई है। उधर दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। इसके बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। दिल्‍ली में पिछले महीने लॉकडाउन का ऐलान किया गया था जिसे बार-बार आगे बढ़ाया गया..दिल्‍ली में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में लॉकडाउन लगने से करीब 24 फीसदी की गिरावट हुई है। मगर सरकार किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती। जो पाबंदियां पिछले तीन हफ्ते से लागू हैं, वे अगले हफ्ते भी जारी रहेंगी। पिछले सप्‍ताह सीएम केजरीवाल ने मेट्रो सेवाओं पर रोक लगाने की जानकारी दी थी। राजधानी में शादी समारोहों पर भी पूरी तरह रोक है। निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान मेट्रो का संचालन नहीं होगा। साथ ही सार्वजनिक स्‍थानों पर शादी समारोह के आयोजन पर भी रोक है। नियमों के अंतर्गत शादी का कार्यक्रम किसी भी होटल, सामुदायिक केंद्र, बैंक्विट हॉल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकता।



यह भी पढ़ें - पहाड़ में सांसद हो तो ऐसा...अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल पहुंचाए 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर