Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: यह बात तय हो गई है कि उत्तराखंड में अगले 1 हफ्ते के लिए फिर से सख्त से सख्त कर्फ्यू लगाया जाएगा। हालांकि इस बीच कर्फ्यू का असर भी दिख रहा है। 20 दिन में पहली बार ऐसा हुआ जब रविवार को 5000 से कम कोरोनावायरस के केस सामने आए। ऐसे में सरकार 25 मई तक प्रदेश में सख्त कोरोनावायरस कर्फ्यू लगाने जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या खुलेगा और क्या नहीं? अब तक माना जा रहा है कि सरकार 18 मई को 12:00 बजे तक राशन की दुकान है खोलने के निर्देश देगी। इसके बाद सीधा 21 मई या फिर 22 मई को ही राशन की दुकानें खुल पाएंगे। इसके अलावा दवाएं व आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक खोलने के आदेश लागू रहेंगे। उधर शादियों के लिए सरकार सख्त निर्देश जारी कर चुकी है। शादी में आने वाले मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा और दुल्हन को भी आरती पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अपने पास रखनी होगी। सरकार साफ कर चुकी है कि सख्ती के चलते उत्तराखंड में आंकड़े सुधर रहे हैं और उन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा। इसके बाद प्रदेश सरकार 22 मई या फिर 23 मई को बैठक करेगी और प्रदेश की स्थिति पर विचार करेगी। फिलहाल यह बात तो तय है कि 25 मई तक उत्तराखंड में सख्त कर्फ्यू जारी रहेगा। हमारी आप से अपील है कि आप भी बड़ी वजह है घर से निकले हैं