जय देवभूमि: सज गया बाबा बदरी विशाल का धाम, कल खुलेंगे कपाट..देखिए खूबसूरत तस्वीरें

बदरीनाथ धाम में 6 महीने पूजा का अधिकार मनुष्यों को है और 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Badrinath Dham: Preparations to open the doors of Badrinath Dham
Image: Preparations to open the doors of Badrinath Dham

चमोली: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब 18 मई को प्रातः बाबा बदरीनाथ के कपाट भी खुल जायेंगे। भगवान बदरी विशाल शीतकालीन प्रवास के लिए 6 महीने जोशीमठ में रहते हैं। इसके बाद ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए वह बदरी धाम चले आते हैं। माना जाता है कि बदरीनाथ धाम में 6 महीने पूजा का अधिकार मनुष्यों को है और 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। शीतकाल आते ही मनुष्य बद्रिकाश्रम को छोड़कर वापस आ जाते हैं और उस वक्त कहा जाता है कि वहां देवता गण पूजा करते हैं। ग्रीष्म काल के दौरान बाबा बदरीविशाल वापस बद्रिकाश्रम चले जाते हैं और मनुष्यों द्वारा उनकी पूजा होती है। बाबा बदरी विशाल के कपाट खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। फूलों से भगवान के मंदिर को सजाया गया है और ये तस्वीरें वास्तव में मन मोह लेती हैं। आगे देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें - गुड न्यूज: कुमाऊं रेजीमेंट और जिला प्रशासन ने शुरू किया कोविड अस्पताल..CM ने दी बधाई

  • तैयारियां जोरों पर

    Preparations to open the doors of Badrinath Dham
    Pic: 1/ 4
    Image: Preparations to open the doors of Badrinath Dham

    आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ उद्धव जी, कुबेर जी और मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी व अन्य पुजारी श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं।

  • तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

    Preparations to open the doors of Badrinath Dham
    Pic: 2/ 4
    Image: Preparations to open the doors of Badrinath Dham

    तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बद्रिकाश्रम कितना खूबसूरत लग रहा है। इसे भू वैकुंठ भी कहा गया है।

  • ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए आएंगे बदरी विशाल

    Preparations to open the doors of Badrinath Dham
    Pic: 3/ 4
    Image: Preparations to open the doors of Badrinath Dham

    भगवान बदरी विशाल शीतकालीन प्रवास के लिए 6 महीने जोशीमठ में रहते हैं। इसके बाद ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए वह बदरी धाम चले आते हैं।

  • अद्भुत है परंपरा

    Preparations to open the doors of Badrinath Dham
    Pic: 4/ 4
    Image: Preparations to open the doors of Badrinath Dham

    माना जाता है कि बदरीनाथ धाम में 6 महीने पूजा का अधिकार मनुष्यों को है और 6 महीने पूजा का अधिकार देवताओं को है।