Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड में शहरों के साथ ही पहाड़ों पर भी यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और गांव के गांव इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के अंदर जिस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं उनको देखकर डर और दोगुना हो जाता है। कोरोना का पहाड़ों पर चढ़ना खतरे की निशानी है। लगातार ग्रामीण संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। पहाड़ों पर संक्रमित लोगों की संख्या के साथ ही मृत्यु का आंकड़ा भी बेहद तेजी से बढ़ रहा है।उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं अपना दम तोड़ चुकी हैं और इसका खामियाजा वहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग ना केवल इस संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं बल्कि ठीक समय पर उपचार न मिलने के कारण तेजी से अपनी जान गंवा रहे हैं। शर्मनाक बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस संक्रमण के फैलने के बावजूद और ग्रामीणों की जान जाने के बावजूद भी ना तो राज्य सरकार, ना ही स्वास्थ्य विभाग और ना ही प्रशासन कोई सुध ले रहा है। गांव के गांव में कोरोना बम फूट रहा है और संक्रमित होने के बाद उपचार न मिलने से तेजी से बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।