Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े थम नहीं रहे। आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 3719 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चिंताजनक बात यह है कि उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 136 लोगों की मौत हुई है। हालांकि आज सुखद बात यह रही कि आज उत्तराखंड में 3647 लोग स्वस्थ होकर घर को लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 78608 एक्टिव केस है। अब तक उत्तराखंड में 291005 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं। इन में से 202177 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड का रिकवरी परसेंटेज 69.48 पहुंच चुका है। आज सबसे सुखद बात यह रही कि भले ही 3719 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 3647 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 291005 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 8770
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 4124
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 9008
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 6215
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 100949
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 44799
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 33560
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 14407
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 7136
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 6430
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 12777
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 32216
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10614