Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: एक नहीं, दो नहीं बल्कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल 16 म्यूटेशन और वेरिएंट कहर बरपा रहे हैं। जी हां, उत्तराखंड में एक ओर लोग इस वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं और उत्तराखंड में हालत बेहद गंभीर हो रहे हैं। ऐसे में उतराखंड के अंदर कोरोना वायरस के 16 प्रारूप पाए गए हैं और यह प्रारूप तेजी से लोगों के बीच में फैल रहे हैं। राज्य से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में इन म्यूटेशन एवं वैरिएंट का खुलासा हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना लगातार अपना रूप बदलता है एवं पहले से अधिक शक्तिशाली बनता है। ऐसे में यह म्यूटेशन एवं वैरिएंट न केवल लोगों के बीच तेजी से फैलते हैं बल्कि यह बेहद खतरनाक भी होते हैं।उत्तराखंड के कुल 35 सैंपलों के अंदर यूके वैरीअंट के तीन अलग-अलग म्यूटेशन पाए गए हैं। वहीं अधिकांश के अंदर सामान्य कोरोना वायरस सार्स कोविड 2 पाया गया है। इसके अलावा राज्य से भेजे गए सैंपलों में 12 तरह के अलग म्यूटेशंस भी पाए गए हैं।