Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना कहर बरसा रहा है। दूसरी लहर से जूझ रहे उत्तराखंड में एक ओर संक्रमितों की दर बढ़ रहा है तो वहीं मृत्यु का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। लोग बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के कारण खौफ पसरा हुआ है। यहां हर जगह कोरोना फैल रखा है। मृत्यु दर भी पौड़ी गढ़वाल में तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच बेहद बुरी खबर आ रही है पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर निगम के भाबर क्षेत्र के वार्ड 34 में एक परिवार के ऊपर दुख के बादल छा गए हैं। एक ही दिन में परिवार के दो लोगों की मौत ने परिजनों के साथ वहां के लोगों को भी झंकझोर कर रख दिया है। बीते 15 मई को कोरोना के कारण 1 पिता और 1 पुत्र की मृत्यु हो गई जिसके बाद से ही वहां पर दहशत पसरी हुई है। जी हां, कोरोना के कारण तेज बुखार से तड़प रहे पुत्र के दम तोड़ने के बाद उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार कर लौटे ही थे कि घर पहुंचते ही कोरोना के कारण बुखार से तड़प रहे मृतक के पिता ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से ही आसपास के लोगों के बीच में भी कोहराम मचा हुआ है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के वार्ड 34 उदयरामपुर, नयावाद एवं भीमसिंहपुर में बीती 7 मई से 17 मई तक अब तक कुल 10 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है जिसके बाद से ही वहां दहशत बनी हुई है।