Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 4785 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 79 लोगों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में 295790 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 209196 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 76232 एक्टिव केस है। सुखद बात यह है कि आज उत्तराखंड में 7019 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 320, बागेश्वर जिले से 161, चमोली जिले से 195, चंपावत जिले से 124, देहरादून जिले से 1226, हरिद्वार जिले से 555, नैनीताल जिले से 442, पौड़ी गढ़वाल से 509, पिथौरागढ़ से 118, रुद्रप्रयाग से 241, टिहरी गढ़वाल से 348, उधम सिंह नगर से 372 और उत्तरकाशी जिले से 174 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कुल मिलाकर 549 इलाके सील कर दिए गए हैं। आज देहरादून में अलग-अलग अस्पतालों में 47 लोगों की मौत हुई है। हरिद्वार में अलग-अलग अस्पतालों में 8 लोगों की मौत हुई। नैनीताल जिले में 11 लोगों की मौत हुई। पौड़ी गढ़वाल जिले में 7 लोगों की मौत हुई। पिथौरागढ़ में दो और उत्तरकाशी जिले में चार लोगों की मौत हुई है। आगे देखिए हर जिले से अब तक के आंकड़े