उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से ध्वस्त हुआ घर..दो लोगों की मौत की खबर

उधर बाजपुर में एक कच्चे मकान की दीवार धराशाई हो गई। मकान के अंदर सो रहे दो लोगों की दबकर मौत की खबर सामने आई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Udham Singh Nagar rain: House collapsed after heavy rains in Bazpur
Image: House collapsed after heavy rains in Bazpur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अब भारी बारिश के बाद तबाही की खबरें भी सामने आने लगी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पहाड़ के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी की सूचना मिल रही है। भारी बारिश के बाद से अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने की खबर है। अब खबर आई है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर पहाड़ी गिरने से मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग खोला गया और आवाजाही शुरू मूवी। के अलावा उत्तराखंड के भवाली से एक बड़ी खबर आ रही है। है यहां एक घर की सुरक्षा दीवार टूटने से दो लोग वही दब गए। इसके अलावा बाजपुर में मकान टूटने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई। भवाली में भीमताल रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार टूट कर घर में घुस गई। खबर है कि इसके बाद घर में 2 लोग सो रहे थे जो कि मलबे में दब गए। इसके बाद दोनों ने किसी तरह आनन-फानन में अपनी जान बचाई। उधर बाजपुर में एक कच्चे मकान की दीवार धराशाई हो गई। मकान के अंदर सो रहे दो लोगों की दबकर मौत की खबर सामने आई है। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शासन प्रशासन को इस बात की खबर भी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भारी बारिश से देहरादून के चकराता में बादल फटने की खबर..4 लोग लापता