Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि इस वक्त उत्तराखंड में सख्त कर्फ्यू लगाया गया है। जब 18 मई को सरकार द्वारा कर्फ्यू की गाइडलाइन लाई गई थी तो उसमें कहा गया था कि 19 मई से 25 मई सुबह तक दुकानें सिर्फ एक दिन खुलेंगी। उस दौरान कहा गया था कि 21 मई को सुबह 10:00 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। लेकिन अब सरकार द्वारा नई गाइडलाइन लाई गई है। इस गाइडलाइन में बताया गया है कि 21 मई को खुलने वाली राशन और किराने के सामान की दुकान है सुबह 7:00 से दोपहर के 12:00 बजे तक खुली रहेंगी। यानी 21 मई को अब दुकान है 12:00 बजे तक खुली रहेंगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में लिखा गया है कि राशन की दुकान है किराने के सामान की दुकान है और जनरल स्टोर दिनांक 21 मई 2021 को प्रातः 7:00 बजे से अपराहन 12:00 बजे तक खुले रहेंगे.
यह भी पढ़ें - देहरादून: चकराता में फटा तबाही का बादल..1 शव बरामद, कई लापता..देखिए मौके का वीडियो