Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकार द्वारा अगले 14 दिनों का खाका तैयार कर लिया गया है। हालांकि सरकार 10 जून तक बाजारों को पूरी तरह खोलने के पक्ष में नहीं है। लेकिन कोरोना के मामले कम होने पर बाजारों को एक दिन छोड़कर खोला जा सकता है। हालांकि इसमें भी शाम के वक्त बाजार बंद रहेंगे क्योंकि सरकार का मानना है कि शाम के वक्त बाजारों में ज्यादा भीड़ होती है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अगर बढ़ता है तो कर्फ्यू और भी ज्यादा सख्त होगा.. लेकिन अगर मामलों में लगातार कमी आएगी तो सरकार इस पर ढील देने पर विचार कर सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 25 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। 24 मई को प्रदेश सरकार कोरोनावायरस संक्रमण और कर्फ्यू के प्रभावों का आकलन करेगी। इसके बाद ही आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि सरकार कोविड-19 में कुछ ढील देने पर विचार कर सकती है लेकिन मामले बढ़े तो सख्ती आगे भी जारी रहेगी। 24 मई को पता चल पाएगा कि सरकार ने अगले 14 दिन का खाका क्या तैयार किया है? लेकिन यह जरूर तय है कि सरकार अभी पूरी तरह बाजार खोलने के पक्ष में नहीं है। इसका अर्थ यह भी हुआ कि उत्तराखंड में अभी 10 जून तक कर्फ्यू लगा रह सकता है।