Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना के टीके की किल्लत के बीच कोरोना को हराने वाले मरीजों के लिए टीकाकरण की गाइडलाइन जारी हो गई है। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जारी नए आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को टीका लगवाने के लिए 3 महीने इंतजार करना होगा। ये लोग ठीक होने के 3 महीने बाद ही कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके अलावा जिन मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या फिर प्लाज्मा थेरेपी दी गई है, उन्हें भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 3 महीने बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन में आईसीयू में रहे मरीजों के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। आईसीयू में एडमिट रहे और ठीक होकर घर लौटे मरीज 4 से 8 हफ्ते बाद ही कोरोना वैक्सीन लगा पाएंगे। इसके अलावा कोरोना का टीका लगवाने के बाद ब्लड डोनेशन के बारे में भी गाइडलाइन में जिक्र किया गया है।