Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में एक बार फिर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में हो रही है। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान स्कूल संचालक ट्यूशन फीस में केवल शिक्षण शुल्क ले सकते हैं, लेकिन कई स्कूलों ने चालाकी से ट्यूशन फीस में स्पोर्ट्स, कंप्यूटर, लाइब्रेरी आदि के शुल्क को शामिल करते हुए ट्यूशन फीस को काफी बढ़ा दिया है। कई अभिभावकों ने इसे लेकर शिक्षा विभाग से शिकायत की थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग मनमाने ढंग से ट्यूशन फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को डीजी शिक्षा विनय शंकर पांडेय ने सभी सीईओ को स्कूलों के फीस ढांचे की जांच करने को कहा है। महानिदेशक शिक्षा ने राज्य में बंद चल रहे स्कूलों की फीस भुगतान की प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं।