Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश में सख्त कोविड कर्फ्यू का पॉजिटिव असर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, रिकवरी रेट बढ़ रहा है। अब जनता उम्मीद कर रही है कि राज्य सरकार कोरोना कर्फ्यू में कुछ रियायत देगी, हालांकि ऐसा तभी होगा जब हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी साफ कहा है कि हर रोज कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1 हजार से नीचे आने के बाद ही रियायत देने पर विचार किया जाएगा। सरकार राज्य में संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के बाद ही कोविड कर्फ्यू में ढील देने को लेकर कोई फैसला करेगी। माना जा रहा है कि 30 मई तक सख्ती बरकरार रहेगी। कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल भी कह चुके हैं कि संक्रमण की दर में कमी आने पर कोरोना कर्फ्यू में ढील देने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन ऐसा न होने पर और सख्ती की जाएगी.