उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें..31 मई तक लगा लॉकडाउन

यह पांचवीबार है जब एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई है। सीएम केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Lockdown extended in delhi till 31 may
Image: Lockdown extended in delhi till 31 may

देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें। दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि दिल्‍ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। आपको यहां बता दें कि ये पांचवी बार है जब एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई गई है। उधर दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। इसके बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल पांचवी बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। दिल्‍ली में पिछले महीने लॉकडाउन का ऐलान किया गया था जिसे बार-बार आगे बढ़ाया गया..दिल्‍ली में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में लॉकडाउन लगने से गिरावट हुई है। मगर सरकार किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती। जो पाबंदियां पिछले तीन हफ्ते से लागू हैं, वे अगले हफ्ते भी जारी रहेंगी। हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि 31 मई तक अगर कोरोना के केस कम होते हैं, तो अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कुछ वक्त पहले सीएम केजरीवाल ने मेट्रो सेवाओं पर रोक लगाने की जानकारी दी थी। राजधानी में शादी समारोहों पर भी पूरी तरह रोक है। निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान मेट्रो का संचालन नहीं होगा। साथ ही सार्वजनिक स्‍थानों पर शादी समारोह के आयोजन पर भी रोक है। नियमों के अंतर्गत शादी का कार्यक्रम किसी भी होटल, सामुदायिक केंद्र, बैंक्विट हॉल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकता।



यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल: जंगल में हाथी ने महिला और पुरुष को कुचला..दोनों की दर्दनाक मौत