Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक थम नहीं रहा। इंसान ने जंगल में धमक बढ़ाई तो जंगली जानवरों ने इंसानी बस्तियों में कोहराम मचाना शुरू कर दिया। क्या शहर, क्या गांव...हर जगह जंगली जानवरों का खौफ बढ़ रहा है। अब हरिद्वार में ही देख लीजिए। शहर के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार जारी है। हरिद्वार के जगजीतपुर में देर रात गुलदार की दस्तक हो गई। इसके बाद तो लोगों में हड़कंप मच गया। यहां मातृ सदन आश्रम रोड पर एक मकान की छत पर गुलदार आ धमका। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलदार के धमक से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी..आपको बता दें कि हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग घरों में हैं, सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। ऐसे में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। आगे देखिए वीडियो