Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकार फिलहाल इस मूड में नहीं है कि कर्फ्यू में किसी भी तरह की कोई ढील दी जाए। सरकार अब कर्फ्यू के तीसरे चरण को 1 जून तक बढ़ा सकती है। सोमवार यानी आज को इस बारे में घोषणा हो जाएगी। जिस तरीके से उत्तराखंड में फिलहाल परिस्थितियां हैं उसे देखते हुए सरकार किसी भी तरह से छूट देने के मूड में नहीं है। उत्तराखंड में कर्फ्यू का पहला चरण 10 मई से 18 मई तक लागू किया गया था। इसके बाद दूसरा चरण 18 से 25 मई तक लागू किया गया। अब बारी तीसरे चरण की है और माना जा रहा है कि सरकार 1 जून तक सख्त कर्फ्यू लागू करेगी। हेलन की तुलनात्मक तरीके से देखें तो पहले चरण की अपेक्षा अब संक्रमण के मामलों में थोड़ी सी कमी आई है। लेकिन अभी भी रोजाना करीब 3000 मामले सामने आ रहे हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। उनका कहना है कि कोरोनावायरस के मामले जब तक कम नहीं हो जाते तब कर्फ्यू लागू रहेगा। सोमवार को इस मामले पर मंत्रियों की बैठक होगी और उसके बाद तीसरे चरण के कर्फ्यू की चर्चा होगी। बैठक में तय होगा कि आखिर कर्फ्यू को कब तक बढ़ाया जाए। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि कोरोनावायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कर्फ्यू लागू किया गया है। राज्य के सभी लोगों से गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई है