ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 1 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू..दुकानें खुलने का वक्त भी बदला

पूरे उत्तराखंड में अब 1 जून तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा। इस कर्फ्यू में क्या खुलेगा और क्या नहीं यह भी जान लीजिए
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand curfew: Curfew in Uttarakhand till 1 June
Image: Curfew in Uttarakhand till 1 June

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 1 हफ्ते के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। पूरे उत्तराखंड में अब 1 जून तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा। इस कर्फ्यू में क्या खुलेगा और क्या नहीं यह भी जान लीजिए
अब तक दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलती थीं लेकिन अब अब दुकानें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी
इसके अलावा खास बात ये है कि सप्ताह में राशन और जनरल स्टोर की दुकानें एक दिन खुलेंगी
कर्फ्यू के बीच में 1 ही दिन दुकानें खुलेंगी, राशन और जनरल स्टोर की दुकानें खोलने की तारीख 28 मई तय हुई
अगले आदेश तक कोरोना कर्फ्यू 1 जून सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना के साथ साथ नई आफत बना ब्लैक फंगस..अब तक 9 मरीजों की मौत
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 313519 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 10026
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 4946
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 10330
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 6885
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 105640
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 47814
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 36072
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 16041
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 8000
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 7634
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 14295
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 34535
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11301