आज उत्तराखंड में 2071 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 20 may
चम्पावत: उत्तराखंड से आज जरा राहत की खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड में 2071 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 95 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 7051 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। एक्टिव केस के मामले में भी अब कमी आने लगी है। उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 49579 एक्टिव हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बात करें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 82, बागेश्वर जिले से 32, चमोली जिले से 175, चंपावत जिले थे 42, देहरादून जिले से 423, हरिद्वार जिले से 264, नैनीताल जिले से 223, पौड़ी गढ़वाल से 164, पिथौरागढ़ से 64, रुद्रप्रयाग से 114, टिहरी गढ़वाल से 48, उधम सिंह नगर से 355 और उत्तरकाशी जिले से 85 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। वही आज स्वस्थ होने वाले लोगों की बात करें तो अल्मोड़ा जिले से 40, बागेश्वर जिले से 180, चमोली जिले से 266, चंपावत जिले से 73, देहरादून जिले से 3512, हरिद्वार जिले से 545, नैनीताल से 841, पौड़ी गढ़वाल से 190, पिथौरागढ़ से 344, रुद्रप्रयाग से 258, टिहरी गढ़वाल से 322, उधम सिंह नगर से 325 और उत्तरकाशी जिले से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 315590 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 10108
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 4978
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 10505
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 6927
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 106063
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 48078
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 36295
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 16205
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 8064
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 7748
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 14343
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 34890
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11386