Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के किच्छा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर मां की गोद से फिसल कर बरसाती नदी में जा गिरने से कुपोषित बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। किच्छा क्षेत्र में मां की गोद से फिसल कर एक बच्ची नदी में जा गिरी। ग्रामीणों द्वारा बच्ची को बचाए जाने का प्रयास भी किया मगर वे नाकाम रहे और शनिवार को बच्ची का शव नदी में मिला। उधम सिंह नगर पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा बच्ची की मां से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक बच्ची की उम्र 9 साल बताई जा रही है। बच्ची कुपोषित थी और वह चल-फिर भी नहीं पाती थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दरउ के निवासी अकील अपने परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। आगे पढ़िए