Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: कहते हैं कि अगर कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। अब उत्तर काशी में ही देख लीजिए। डीएम मयूर दीक्षित की मेहनत और शानदार नेतृत्व के चलते उत्तरकाशी में हालात सुधर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सक्रियता, काम के प्रति लगन और पूर्ण निष्ठा का कमाल है कि जिले में ऑक्सीजन प्लांट तय समय से पहले ही बनकर तैयार हो गया है। आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा...उत्तरकाशी जिले में पहाड़ का पहला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है और यह मुमकिन हो पाया है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व और उनकी सक्रियता के चलते। उत्तराखंड के हालात आपको पता ही हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण कोविड पेशेंट्स दम तोड़ रहे हैं। मगर उत्तरकाशी में हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिलाधिकारी के स्मार्ट वर्क का नतीजा है कि जिले में न केवल कोविड केसों में कमी आई है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार हुआ है