Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में कोरोना मासूमों के लिए काल साबित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर मासूमों के लिए खतरनाक साबित होने वाली है, और उत्तराखंड में अभी से इसके संकेत मिलने लगे हैं। यहां बच्चे बड़ी तादाद में न सिर्फ कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, बल्कि कोरोना से उनकी जान भी जा रही है। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है। यहां कोरोना संक्रमण ने दो साल की मासूम की जान ले ली। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो गहरे सदमे में हैं। मासूम की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में कोविड पॉजिटिव बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड का अलग से कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में 50 बेड कोविड संक्रमित बच्चों और 50 बेड उनके अभिभावकों के लिए होंगे। वार्ड में 0 से 18 साल की आयु वर्ग के बच्चों को रखा जाएगा। आगे पढ़िए