उड़ता उत्तराखंड: अब नशे के धंधे में महिलाएं भी..स्मैक बेचते हुए मां-बेटी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के खटीमा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4.85 ग्राम स्मैक और कच्ची शराब के साथ एक मां-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर-
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Mother and daughter arrested for selling smack in Khatima
Image: Mother and daughter arrested for selling smack in Khatima

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। आए दिन यहां पर स्मैक की तस्करी की जा रही है। केवल पुरुष ही नहीं अब महिलाएं भी बेखौफ होकर स्मैक की सप्लाई कर रही हैं। वहीं स्मैक तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस सर्च अभियान चला रही है जिसमें अब तक कई तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। उधम सिंह नगर में भी स्मैक तस्करी का एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। उधम सिंह नगर के खटीमा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4.85 ग्राम स्मैक और कच्ची शराब के साथ एक मां-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्मैक तस्करी के इस गैरकानूनी धंधे में अब महिलाएं भी संलिप्त पाई जा रहीं हैं। उधम सिंह नगर में पुलिस ने मां और बेटी समेत तीन लोगों को कच्ची शराब और स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। अब तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है और तीनों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राजीव नगर की निवासी किरण सैनी, उसकी बेटी शिवानी सैनी और बंगाली कॉलोनी के निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना केस घटे लेकिन टेंशन बरकरार..मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर अपना राज्य
उधम सिंह नगर के खटीमा में थाना अध्यक्ष दिनेश फत्र्याल अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान के तहत ऊंची महुवट मुडेली चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे कि तभी उनको किरण और आलोक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले। जब पुलिस को दोनों के ऊपर शक हुआ तो पुलिस ने दोनों की तलाशी ली जिसके बाद किरण के पास सिर्फ 3.40 ग्राम स्मैक 40 पाउच कच्ची शराब और आलोक के पास से1.45 ग्राम स्मैक एवं 215 कच्ची शराब के पैकेट बरामद हुए हैं। और इसके अलावा किरण की बेटी के कब्जे से भी 30 पाउच कच्ची शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट, महामारी एवं आबकारी अधिनियम समेत तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि आरोपी किरण सैनी के ऊपर पहले भी अवैध शराब के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं उधम सिंह नगर के बाजपुर में भी पुलिस ने ग्राम महोली जंगल के निवासी गुरदीप सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है और आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।