Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने जा रहा है। 28 मई से 1 जून तक उत्तराखंड में मौसम में हर दिन कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां 28 मई को उत्तराखंड के 8 जिलों में गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, वही 29 मई 30 मई 31 मई और 1 जून के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला था। इसके बाद मौसम ने थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन अब आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। इसके बाद अगले 4 दिन तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए