Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड काल के दौरान सरकार द्वारा कई पाबंदियां लगा दी गई हैं। दूसरी लहर के दस्तक देने के साथ ही कोविड केसों में तेजी से उछाल देखने को मिला था जिसके बाद सरकार द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया। कोविड कर्फ्यू का बाजार पर भारी प्रभाव देखने को मिला है। कोविड कर्फ्यू में बाजार खुलने का समय बेहद कम हो गया है। राशन और किराने की दुकानें भी सुबह के समय ही खुल रही हैं। बाजार के ऊपर लगी यह पाबंदी व्यापारियों पर भारी पड़ रही है और उनके सिर के ऊपर एक बड़ा आर्थिक खतरा मंडरा रहा है जिसके बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी यह समस्या रखी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया और मुख्यमंत्री के समक्ष सभी बातें रखीं। आगे पढ़िए