Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में कोहराम मचा रहा है और अब यह शहरों से निकलकर गांवों की तरफ बढ़ रहा है। उत्तराखंड में लगातार ग्रामीण क्षेत्र इस वायरस की जद में आ रहे हैं। आए दिन राज्य में सैकड़ों ग्रामीण पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है जिसका खामियाजा वहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। तबीयत खराब हो जाने के बाद अस्पताल जाने का कोई भी जरिया ग्रामीणों के पास मौजूद नहीं है जिस कारण गांव में लोग लगातार इस वायरस के कारण अपना दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम लगातार गांव में कोराना संक्रमितों की मदद कर रही है। एसडीआरएफ के जवान कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं और अब तक कई जानें बचा चुके हैं। चाहे वो किसी को अस्पताल पहुंचाना हो या किसी के घर पर राशन या अन्य जरूरी सामान भिजवाना हो एनडीआरएफ के जवान दिन-रात ड्यूटी कर लोगों की मदद कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में भी एसडीआरएफ की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संक्रमितों की मदद कर रही है और दिन-रात ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रही है। पिथौरागढ़ में एक 82 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर एसडीआरएफ के जवानों ने इंसानियत की जीवंत मिसाल पेश की है।