उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1942 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। लेकिन इससे अच्छी बात यह है कि कुल मिलाकर 7028 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 28 may
देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज जरा राहत की खबर है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1942 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। लेकिन इससे अच्छी बात यह है कि कुल मिलाकर 7028 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 52 लोगों की मौत हुई है जो की चिंता का विषय है। अब उत्तराखंड में एक्टिव केस की संख्या भी काफी घट गई है। उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 33994 एक्टिव केस हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 13,2 बागेश्वर जिले से 92, चमोली जिले से 103, चंपावत जिले से 51, देहरादून जिले से 421, हरिद्वार जिले से 295, नैनीताल जिले से 204, पौड़ी गढ़वाल से 93, पिथौरागढ़ से 78, रुद्रप्रयाग से 77, टिहरी गढ़वाल से 154, उधम सिंह नगर से 167 और उत्तरकाशी जिले से 75 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज अच्छी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 7028 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 307, बागेश्वर जिले से 147, चमोली जिले से 102, चंपावत जिले से 90, देहरादून जिले से 847, हरिद्वार के लिए से 456, नैनीताल जिले से 543, पौड़ी गढ़वाल से 682, पिथौरागढ़ से 206, रुद्रप्रयाग से 222, टिहरी गढ़वाल से 1569, उधम सिंह नगर से 1779 और उत्तरकाशी से 78 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।