Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 1687 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। संक्रमण के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है और अच्छी खबर यह भी है कि मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 58 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज कुल मिलाकर 4446 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज देहरादून से 285, हरिद्वार से 186, नैनीताल से 176, पिथौरागढ़ जिले से 215 रुद्रप्रयाग जिले से 34, टिहरी गढ़वाल से 80, उधम सिंह नगर जिले से 92, उत्तरकाशी जिले से 98, चंपावत जिले से 27, चमोली जिले से 203, बागेश्वर जिले से 63 और अल्मोड़ा से 130 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।