Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: प्रदेश में बुजुर्गों और युवाओं के साथ बच्चे भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, उत्तराखंड में अभी से इसके संकेत मिलने लगे हैं। पहाड़ी इलाकों में भी बच्चों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक का है। यहां सिर्फ 28 दिन पहले दुनिया में आई एक नवजात कोरोना से लड़ रही है। बच्ची एक-एक सांस के लिए तड़प रही है। इससे पहले बच्ची की मां में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों धौलादेवी ब्लॉक के नौगांव में कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। एक के बाद एक कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले तो स्वास्थ्य विभाग ने यहां गांव में सैंपलिंग शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में 92 लोगों के सैंपल लिए। जिनमें से 7 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में नवजात बच्ची की मां भी शामिल है।