Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का खौफ कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। आए दिन उत्तराखंड से जंगली जानवरों के प्रकोप की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है। अल्मोड़ा जिले में गुलदारों की आवाजाही से लोग खौफ में जी रहे हैं। बीते शनिवार की रात को अल्मोड़ा जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ कई गुलदारों के धमकने से हड़कंप मच गया। अल्मोड़ा जिले के 1 क्षेत्र में तीन गुलदार एक साथ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों के बीच खौफ पसर रखा है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने तक में डर रहे हैं। तो वहीं दूसरे क्षेत्र में भी एक साथ चार गुलदार देखने के बाद लोग बेहद डरे हुए हैं। पहला मामला अल्मोड़ा जिले के लक्ष्मेश्वर वार्ड की कर्नाटक खोला से सामने आया है जहां पर एक साथ तीन गुलदार देखने के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा रखा है। तो वहीं दूसरा मामला पाताल देवी से सामने आया है जहां पर चार गुलदार एक साथ दिखाई देने की बात सामने आ रही है।