दन्या भुवन जोशी हत्याकांड: ग्रामीणों ने चितई गोल्ज्यू मंदिर में लगाई अर्जी..इंसाफ की मांग

उन्होंने अपनी फरियाद में कहा है कि पिछले 28 अप्रैल को जो घटना हुई थी, उसमें पुलिस द्वारा सही तथ्यों को नजरअंदाज किया गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Bhuvan Joshi murder case: People of Ara Salpad village applied letter in Chittai Golju temple
Image: People of Ara Salpad village applied letter in Chittai Golju temple

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धनिया क्षेत्र में भुवन जोशी हत्या मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा सल्पड़ के ग्रामीणों ने खुद को गलत तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया है और चितई गोलू मंदिर में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी फरियाद में कहा है कि पिछले 28 अप्रैल को जो घटना हुई थी, उसमें पुलिस द्वारा सही तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। गांव वालों ने गोलू देवता के पास अर्जी लगाते हुए कहा है कि इसमें ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि भुवन जोशी अपने साथियों के साथ गांव में आया था और एक गांव वाले की नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की के चिल्लाने के बाद पूरे गांव में लोग जमा हुए और इसके बाद उन्होंने भुवन जोशी को पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने आगे कहा है कि भुवन जोशी ने गांव में आकर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी। इस घटना के एक दिन बाद भुवन चंद्र जोशी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें लगता है कि भुवन जोशी ने पुलिस अभिरक्षा में जहर खाकर खुदकुशी की है और पुलिस अपने बचाव में गांव वालों को फंसा रही है। गांव वालों की मांग है कि मृतक का विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रखा जाए और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। गोलू देवता को भेजी गई अर्जी में रमेश चंद्र, अंबादास, शष्टी बल्लभ पांडे, दिनेश जोशी, नारायण सिंह, बसंत जोशी और रमेश चंद्र के हस्ताक्षर हैं।
यह भी पढ़ें - चमोली आपदा में लापता 93 लोग मृत घोषित होंगे..खत्म हुई कई परिवारों की उम्मीदें