Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यूएस नगर के किच्छा में बुटीक संचालिका के एक भाई ने सिलाई सीखने आने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। बुटीक संचालिका के भाई ने मौका देखकर बुटीक में सिलाई सीखने आने वाली युवती के साथ ना केवल दुष्कर्म किया बल्कि इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसको इंटरनेट पर वायरल कर उसको बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया जब घर पर उसकी बहन बुटीक संचालिका मौजूद नहीं थी। केवल इतना ही नहीं जब युवती ने इस बात की शिकायत की तब आरोपी की मां ने उसको जान से मारने की धमकी दे डाली, जिसके बाद युवती बेहद डर गई और उसने इस डर से अपने घर वालों के सामने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म का जिक्र तक नहीं किया। बीते शनिवार को आखिरकार पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुए इस बलात्कार के बारे में बताया जिसके बाद उसके परिजन हक्के-बक्के रह गए और शनिवार को अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ उन्होंने पुलिस में तहरीर दी और आरोपित मां और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया इसी के साथ पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। बलात्कार का यह मामला दो माह पूर्व का बताया जा रहा है।