Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के होनहार युवा क्रिकेटर मयंक मिश्रा का काउंटी क्रिकेट डिवीजन-1 में शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहे टी-20 क्रिकेट मैच में मयंक मिश्रा फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं। मैच के दौरान उन्होंने गेंदबाजी में पांच विकेट हासिल किए। गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद मयंक का बल्ला भी खूब चमका। मैच के दौरान फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के सदस्य मयंक ने शानदार अर्धशतक जमाया और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा। मयंक ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर खूब पसीना बहाया। उनकी मेहनत नजर भी आई, लेकिन मयंक की टीम फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब इस मुकाबले में जीत नहीं सकी। मयंक की टीम को इस टी-20 मुकाबले में डरहम क्रिकेट क्लब के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मयंक ने फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के लिए एक विकेट झटका और नाबाद 54 रनों की पारी खेली। मयंक मिश्रा के शानदार प्रदर्शन से रुद्रपुर और हल्द्वानी वासियों में खुशी का माहौल है। मयंक मिश्रा उत्तराखंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं।