उत्तराखंड: नशे के लिए हैवानियत..चिलम ना मिलने पर भड़का युवक, साथी को जान से मार डाला

चंद्रसेन और सौरभ दोनों को नशे की लत थी। रविवार को सौरभ ने चंद्रसेन से चिलम पीने को मांगी, लेकिन चंद्रसेन ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए सौरभ ने चंद्रसेन की हत्या कर दी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital News: Murder for drug addiction in Ramnagar
Image: Murder for drug addiction in Ramnagar

रामनगर: नशे की लत इंसान को किस कदर हैवान बना सकती है, इसकी एक बानगी नैनीताल में देखने को मिली। यहां चिलम पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपने साथी के हाथों कत्ल हुए युवक को भी नशे की लत थी। मामला रामनगर क्षेत्र का है। यहां रविवार को कोसी नदी बाइपास पुल के समीप मंदिर परिसर में एक युवक की लाश मिली थी। युवक की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। मरने वाले युवक की पहचान मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद पुत्र सीताराम कश्यप के रूप में हुई। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि चंद्रसेन को नशे की लत थी। पुलिस नशे को ही हत्या की वजह मानकर चल रही थी। शक होने पर पुलिस ने चंद्रसेन के एक साथी मोहल्ला बंबाघेर के रहने वाले सौरभ चंद्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पहले तो सौरभ कुछ भी कहने से बचता रहा, लेकिन जब सख्ती हुई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इंग्लैंड में चमका रुद्रपुर का मयंक, 5 विकेट लेने के बाद जड़ा धुंआधार अर्धशतक
आरोपी सौरभ ने बताया कि घटना वाले दिन वो तीन अन्य युवकों के साथ मंदिर परिसर में नशा करने गया था। यहां उन्होंने चंद्रसेन से चिलम मांगकर पी। चंद्रसेन ने सौरभ को सिर्फ एक ही बार चिलम पीने को दी। इसे लेकर सौरभ का चंद्रसेन से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद सौरभ और अन्य तीन युवक मौके से चले गए। चंद्रसेन की हरकत से सौरभ खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। करीब आधे घंटे बाद सौरभ फिर चंद्रसेन के पास आया और उससे चिलम पीने को मांगने लगा, लेकिन चंद्रसेन ने इनकार कर दिया। बाद में चंद्रसेन पेड़ के नीचे दरी बिछाकर लेट गया, तभी सौरभ ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। कुछ देर तड़पने के बाद चंद्रसेन की मौत हो गई। बहरहाल हत्या का आरोपी सौरभ पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।