Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना ने शादी की रस्में भी बदल दी हैं। वेडिंग प्वाइंट की जगह अस्पतालों-कोविड सेंटरों में शादियां हो रही हैं, शादी के जोड़े की जगह पीपीई किट ने ले ली है। नैनीताल में ऐसी ही एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां शादी से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को पीपीई किट पहनकर सात फेरे लेने पड़े। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मामला गरमपानी क्षेत्र का है। यहां रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में रहने वाली एक युवती की शादी ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में रहने वाले युवक से तय हुई थी। दुल्हन के पिता ने शादी की विशेष तैयारियां की हुई थीं, लेकिन विवाह से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई। दूल्हे के परिजनों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तय दिन पर शादी करने की बात कही। इसके बाद प्रशासन से अनुमति ली गई।