Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: पहाड़ में बदहाल सड़कें और रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कोरोना कर्फ्यू में वाहनों की आवाजाही सीमित है, इसके बावजूद सड़क हादसे थम नहीं रहे। मामला अल्मोड़ा जिले का है। यहां सल्ट में बीते दिन एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रामनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा सल्ट क्षेत्र में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट के बूढ़ाकोट में परचून की दुकान चलाने वाले मेहरबान सिंह किसी निजी काम से रामनगर जा रहे थे। उनके साथ कार में क्षेत्र के 4 अन्य लोग भी बैठे हुए थे। कार पूरी रफ्तार पर थी। जैसे ही कार भौनडांडा-रामनगर मार्ग पर कूपी के करीब घुमावदार मोड़ पर पहुंची, चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। बेकाबू कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे मेहरबान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।