बागेश्वर: बागेश्वर जिले में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो कि हर किसी को परेशान कर देगी। यहां सेना के हवलदार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले हवलदार जगत सिंह (42) पुत्र ठाकुर सिंह लखनऊ में तैनात थे। रविवार को वो कमरे में कूलर ठीक कर रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई । सोमवार को सेना के एक वाहन से उनका शव उनके गांव पहुंचाया गया। मंगलवार को देर शाम सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हवलदार जगत सिंह को अंतिम विदाई दी गई। घटना के बाद जवान के घर और गांव में मातम पसरा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। हवलदार जगत सिंह दुग-नाकुरी तहसील के पपोला गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी 71 ब्रिगेड थर्ड नागा मध्य कमान हेडक्वार्टर लखनऊ में थी।